Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
65 वर्षीय महंत भैरव प्रसाद तिवारी का गुरुवार दोपहर आकस्मिक निधन ! नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र सिंह जी का शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने किया स्वागत ! कोटवा सड़क, सैदखानपुर, सनौली, काशीपुर, हथौंधा सहित दर्जनों गांवों और कस्बों में बिजली संकट ! भुहेरा में ‘मेरा युवा भारत’ ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस; ‘मातृ पितृ सदन’ के प्रबंधक व मेरा युवा भारत बाराबंकी की टीम ने किया बुजुर्गों का वंदन व सम्मान ।* आंधी-बारिश से फसल बर्बादी का मुआवजा दो, वरना होगा बड़ा किसान आंदोलन ! ससुराल जाने से मना करने पर पति का गुस्सा इस कदर भड़का कि उसने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला !
[post-views]

स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: उपभोक्ता जागरूकता के लिए घर-घर अभियान तेज

रिपोर्ट – रोचक अग्निहोत्री

Ad image

अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा उपभोक्ताओं को भ्रमित करने का प्रयास किया गया था, लेकिन जब स्मार्ट मीटर के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तो उपभोक्ताओं ने स्वयं आगे आकर स्मार्ट मीटर लगवाने शुरू कर दिए।

शाहजहांपुर। मध्याचल विद्युत वितरण निगम द्वारा 9 फरवरी से 23 फरवरी तक “स्मार्ट मीटर पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत जिले भर में उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पखवाड़े के दौरान उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदे विस्तार से समझाए जा रहे हैं और उनकी सभी शंकाओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर से मिलने वाली सुविधाओं जैसे आसान भुगतान प्रणाली, रियल टाइम खपत की जानकारी, बिजली उपयोग पर बेहतर नियंत्रण, सटीक एवं पारदर्शी बिलिंग और त्वरित सेवा के बारे में जानकारी दी जा रही है।इस दौरान उपभोक्ताओं को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप की डाउनलोडिंग कराकर लाइव डेमो भी दिया जा रहा है, ताकि वे 24 घंटे ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

कर्मचारी गांवों और शहर के मोहल्लों में घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली समझा रहे हैं। साथ ही पंपलेट, पोस्टर, वीडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। चेक मीटर लगाकर पारंपरिक मीटरों से तुलना कर स्मार्ट मीटर की पारदर्शिता और सटीकता प्रदर्शित की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं के मन में किसी प्रकार का भ्रम न रहे। हालही में गोविंदगंज फीडर पर कंज्यूमर ऑफिसर द्वारा उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदे के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही शिकायत भी दर्ज की जा रही है। निगम द्वारा अब तक जिले में करीब 68,000 स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1508114
Total Visitors
error: Content is protected !!