Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

लोधेश्वर महादेवा मेले में कीचड़ बनी परेशानी, कांवरियों को हो रही दिक्कत

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद लोधेश्वर महादेवा के फाल्गुनी मेले में अव्यवस्थाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। बुधवार को मेला क्षेत्र में खड़े पानी के टैंकर से पानी बहकर चारों ओर फैल गया, जिससे कीचड़ जैसी स्थिति बन गई। हालात यह रहे कि कांवरियों को उसी कीचड़ से होकर टैंकर तक पानी लेने जाना पड़ा।श्रद्धालुओं का कहना है कि मेला क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं प्रकाश व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है। मंदिर के विश्वकल्याण द्वार होते हुए महादेवा चौकी जाने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर रोशनी की कमी है।इसके अलावा मेला बाग में लगी कई दुकानों पर अब तक रेट बोर्ड नहीं लगाए गए हैं, जिससे खरीदारी के दौरान पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद की आशंका बनी हुई है। श्रद्धालुओं ने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार कराए जाने की मांग की है, ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को परेशानी न उठानी पड़े।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1338257
Total Visitors
error: Content is protected !!