Skip to main content

Naradsamvad

रामनगर में नेपाल से पधारे संतों ने किया लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

Ad image

“लोधेश्वर धाम में है अद्भुत शक्ति, यहां हर श्रद्धालु की मनोकामना होती है पूर्ण”

रामनगर। पड़ोसी देश नेपाल से पधारे पूज्य ध्यानाचार्य सद्गुरु जय श्री हरि ने सोमवार की सायंकाल प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उनके साथ गुरुखेमराज, चंद्रा, प्रदुन्दना और गोविंदा भी उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के समक्ष देश, समाज और विश्व शांति की कामना करते हुए अपनी मनोकामनाएं अर्पित कीं।

पूज्य ध्यानाचार्य सद्गुरु जय श्री हरि, जो नेपाल की व्यास जन्मभूमि के निवासी हैं तथा महारिषि वेदव्यास पीठ से जुड़े हुए हैं, ने बताया कि वे डॉक्टर दिव्यांशु पटेल के विशेष आग्रह पर नेपाल से लोधेश्वर महादेव के दर्शन हेतु आए हैं। उन्होंने कहा कि लोधेश्वर धाम अत्यंत प्राचीन, विशाल और सिद्ध शक्तिपीठ है। यहां आकर उन्हें दिव्य ऊर्जा, आत्मिक शांति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई।

सद्गुरु ने कहा कि वे वर्तमान में नेपाल से भारत भ्रमण पर हैं और विभिन्न तीर्थ स्थलों व शक्तिपीठों के दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर उन्हें विशेष पुण्य लाभ प्राप्त हुआ है। मंदिर परिसर की पवित्रता, श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति भाव ने उनके मन को अत्यंत प्रसन्न कर दिया।

संतों के आगमन की सूचना मिलते ही स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण देखा गया। मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी और सभी ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि नेपाल से आए संतों का लोधेश्वर धाम आगमन क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है।

इस अवसर पर संतों ने मानव कल्याण, धार्मिक सद्भाव और विश्व शांति का संदेश देते हुए कहा कि श्रद्धा और विश्वास ही जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी से धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण का आह्वान किया।

ALSO READ  अखिलेश यादव ने BJP को बताया फ्लॉप शो, कहा 2027 विधानसभा चुनाव में मिलेगी हार
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!