Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

ग्राम मरकामऊ में केवाईसी जागरूकता शिविर, सुरक्षित बैंकिंग और योजनाओं की दी गई जानकारी

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। क्षेत्र के ग्राम मरकामऊ स्थित पंचायत भवन में वित्तीय जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत केवाईसी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। वित्तीय जागरूकता और सुरक्षित बैंकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह शिविर भारतीय रिज़र्व बैंक और नाबार्ड के तत्वावधान में क्रिशल फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर बैंकिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंटर मैनेजर लवकुश कुमार ने ग्रामीणों को केवाईसी से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि समय पर केवाईसी अपडेट न होने पर बैंक खातों के संचालन में दिक्कतें आ सकती हैं। उन्होंने केवाईसी रजिस्ट्री के लाभों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि केवाईसी पूर्ण रहने से खातों की सुरक्षा बनी रहती है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिलता है।फील्ड कोऑर्डिनेटर सिरौलीगौसपुर शिल्पी वर्मा ने सुकन्या समृद्धि योजना और अटल पेंशन योजना के महत्व के बारे में जानकारी दी। वहीं फील्ड कोऑर्डिनेटर रामनगर विवेकानंद ने डिजिटल लेन-देन में सावधानी बरतने, साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपाय, अनावश्यक खातों को बंद कराने और लेन-देन का नियमित रिकॉर्ड रखने की सलाह दी।शिविर में उपस्थित संतोष कुमारी, मीना मिश्रा, सुनीता तिवारी और बैंक सखी पूनम ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे बैंकिंग प्रक्रियाओं को समझने में काफी मदद मिली।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1339403
Total Visitors
error: Content is protected !!