Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
[post-views]

भूमि विवाद सुलझाने गए प्रधान पति पर खूनी हमला, धारदार हथियार से किया वार हालत गंभीर

रिपोर्ट/नारद संवाद एजेंसी

बीच-बचाव करने पहुंचे भाई को भी पीटा, सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रामनगर, बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर उटखरा में कृषि भूमि विवाद सुलझाने गए प्रधान पति पर एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में प्रधान पति गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अजय कुमार और रामस्वरूप के बीच कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को इसी विवाद का समझौता कराने के लिए गांव के प्रधान पति सरोज कुमार खेत पर पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के अजय कुमार, रामबली, पिंटू, सोनू, अनूप, अभिषेक और आशुतोष लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर वहां पहुंच गए और सरोज कुमार पर हमला बोल दिया।हमले के दौरान सरोज कुमार के भाई रविन्द्र बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल सरोज कुमार को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

576034
Total Visitors
error: Content is protected !!