Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में महाशिवरात्रि पर लोधेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भाजपा नेता पुलिस अधीक्षक सहित लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय पूजन करते हुवे।

भाजपा नेता पूर्व प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा सिद्धार्थ अवस्थी लोधेश्वर महादेव का पूजन करते हुवे।

एडिटर के के शुक्ल/चंद्रोदय अवस्थी रामनगर बाराबंकी।जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर स्थित सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव धाम में रविवार शाम महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरा धाम “हर हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान रहा और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मंत्री पंडित सिद्धार्थ अवस्थी ने विधि-विधान से जलाभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान भाजपा नेता किसान मोर्चा के पूर्व मंत्री पंडित सिद्धार्थ अवस्थी ने अपना बयान देते हुए कहा कि लोधेश्वर महादेव एक ऐतिहासिक स्वयंभू जागृत शिवलिंग है, जहाँ महाशिवरात्रि पर बाराबंकी जनपद ही नहीं बल्कि दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु पूजन-अर्चन के लिए पहुँचते हैं।
उन्होंने कहा कि शिवेश्वर महादेव स्वयं सृष्टि के रचयिता हैं और सृष्टि की रक्षा के लिए देवाधिदेव महादेव की स्थापना हुई। भक्तों का विश्वास है कि मात्र कुछ क्षणों के दर्शन से ही मन को अपार शांति मिलती है और जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं। सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फलदायी होती है।
पंडित सिद्धार्थ अवस्थी ने आगे कहा कि फाल्गुनी मेले के अवसर पर प्रतिवर्ष भव्य आयोजन किया जाता है। जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देशन में मेले की समुचित व्यवस्थाएँ की जाती हैं, जिससे मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होता है।
इस अवसर पर समाजसेवी आकाश त्रिपाठी, पत्रकार के.के. शुक्ला तथा थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
रामनगर की पहचान आज जिस श्रद्धा और आध्यात्मिक गरिमा के साथ स्थापित है, उसमें लोधेश्वर महादेव की असीम कृपा मानी जाती है। महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब एक बार फिर इस पावन धाम की महिमा को दर्शाता है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

589905
Total Visitors
error: Content is protected !!