Naradsamvad

[post-views]

सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर धाम फाल्गुनी मेले का शांतिपूर्ण समापन,पीएसी टीम की मुस्तैदी से श्रद्धालुओं की सुरक्षा रही चाक-चौबंद

 

 

एडिटर के के शुक्ल रामनगर (बाराबंकी)। जनपद बाराबंकी के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव धाम में आयोजित फाल्गुनी मेले का समापन शांति एवं सुव्यवस्था के साथ संपन्न हुआ। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में द्वितीय वाहिनी पीएसी, सीतापुर की 15 सदस्यीय टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्लाटून कमांडर जयवीर सिंह के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी विजेंद्र कुमार दुबे, प्रदीप कुमार यादव, जितेंद्र कुमार तथा आरक्षी शुभम कुमार, नीरज कुमार, मोहम्मद आमिर, संदीप तिवारी, अनुराग पाल, विशाल सिंह, विवेक कुमार, सोनू कुमार, मोहम्मद सुहेल, विनय कुमार सिंह एवं अमनदीप कुशवाहा 5 फरवरी से 16 फरवरी तक शिव अभरण सरोवर पर तैनात रहे।

पीएसी टीम ने स्टीमर, मोटर बोट एवं आधुनिक सुरक्षात्मक उपकरणों के साथ सरोवर में निरंतर गश्त कर स्नानार्थियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की। 24 घंटे की बारी-बारी से ड्यूटी के दौरान जवान पूरे मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहे और श्रद्धालुओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। स्नान और आरती के समय विशेष सतर्कता बरती गई।

प्लाटून कमांडर जयवीर सिंह ने बताया कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रही। उन्होंने कहा कि सरोवर पर लगातार माइक के माध्यम से सचेत किया जाता रहा कि आगे गहरा पानी है, बैरिकेडिंग के भीतर ही स्नान करें तथा चेतावनी संकेतों का पालन करें। छोटे बच्चों को हाथ पकड़कर स्नान कराने की अपील भी की जाती रही।

मेले में भारी भीड़ के बावजूद किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई, जो सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता को दर्शाता है। मेले के दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इनमें शशांक त्रिपाठी (जिलाधिकारी), अर्पित विजय वर्गी (पुलिस अधीक्षक), विकास चंद्र त्रिपाठी (अपर पुलिस अधीक्षक), गुंजिता अग्रवाल (ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, रामनगर) एवं अनिल कुमार पांडे (थाना प्रभारी, रामनगर) शामिल रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों की सराहना की।

पीएसी टीम की मुस्तैदी एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों से फाल्गुनी मेला सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न 

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

589777
Total Visitors
error: Content is protected !!