Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

महाशिवरात्रि मेले की तैयारियों पर प्रशासन सख्त, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के दिए निर्देश

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

डीएम-एसपी ने बैठक कर साफ-सफाई, पेयजल, भीड़ नियंत्रण और विद्युत सुरक्षा पर दिए कड़े निर्देश।

रामनगर (बाराबंकी)। लोधेश्वर महादेवा में चल रहे महाशिवरात्रि फागुनी मेले की व्यवस्थाओं को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए बुधवार को महादेवा बम्भनी स्थित ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि कानपुर, बिठूर, जालौन, झांसी सहित दूर-दराज के जनपदों से श्रद्धालु सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा कर कांवर लेकर मेले में पहुंचते हैं, इसलिए उनके साथ शालीन व्यवहार किया जाए और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, सड़क मार्ग की मरम्मत तथा सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।डीएम ने मसौली से मंदिर तक पड़ने वाले पेट्रोल पंपों व अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था कराने तथा सड़क पर बिखरी गिट्टियों को तत्काल दुरुस्त कराने को भी कहा। विद्युत विभाग को खुले तारों और अवैध कटिया पर निगरानी रखने तथा जहां भी विद्युत लाइन खुली हो, उसे तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए गए।नगर पंचायत और विकास विभाग को मेला क्षेत्र में लगातार सफाई व्यवस्था बनाए रखने और कहीं भी कीचड़ या जलभराव न होने देने के निर्देश दिए गए। मंदिर परिसर में जर्जर छज्जों के नीचे सुरक्षा के लिए मजबूत जाली लगाने को भी कहा गया।पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने भीड़ प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि मेला क्षेत्र में कहीं भी भीड़ एकत्र न होने दी जाए। मोबाइल टीमें लगातार भ्रमण कर व्यवस्था बनाए रखें और बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिसकर्मी दर्शनार्थियों की लाइन नियंत्रित ढंग से आगे बढ़ाते रहें। गर्भगृह में अधिक भीड़ होने पर अस्थायी रूप से लाइन रोककर स्थिति सामान्य होने पर आगे बढ़ाया जाए।उन्होंने बोहनिया व अभरन सरोवर पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, गहरे पानी में श्रद्धालुओं को जाने से रोकने तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कराने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बिना प्रतिस्थापन के ड्यूटी स्थल न छोड़ने की हिदायत दी।बैठक में पूर्व विधायक शरद अवस्थी, एडीएम निरंकार सिंह, एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, सीएमओ अवधेश कुमार यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामनगर, सीओ रामनगर, कोतवाल अनिल कुमार पांडेय, चौकी इंचार्ज अभिनंदन पांडेय, बीडीओ जितेंद्र कुमार सीएचसी अधीक्षक प्रणव कुमार श्रीवास्तव सहित मेला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1339320
Total Visitors
error: Content is protected !!