Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

लोधेश्वर महादेवा मेले का कमिश्नर व एडीजी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के दिए सख्त निर्देश

रिपोर्ट/विवेक कुमार

रामनगर बाराबंकी।सुप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा में चल रहे फाल्गुनी महाशिवरात्रि मेले का मंगलवार को अयोध्या मंडल के मंडलायुक्त राजेश कुमार और लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर गर्भगृह तक जाने वाले मार्ग पर लगाई गई बैरिकेडिंग व होल्डअप की मजबूती को परखा। मंदिर परिसर में बने महल के जर्जर छज्जे के नीचे लगी जाल के ऊपर मजबूत जाल लगवाने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने मंदिर आए श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान जालौन से आए कांवरियों ने बताया कि वे तीन दिन और दो रात की पैदल यात्रा कर दर्शन करने पहुंचे हैं।निरीक्षण के क्रम में मंदिर के निकासी द्वार पर नाली के किनारे बने गड्ढे को ठीक कराने, बैरिकेडिंग के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों के खुले तार व केबल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने अभरण सरोवर पर बैरिकेडिंग, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था के समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पानी की टंकी पर जाने वाली सीढ़ियों को बंद करने तथा दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर पानी व बालू रखने के निर्देश दिए। मुख्य द्वार के रंग-रोगन कराने की बात भी कही गई।मंडलायुक्त और एडीजी ने ग्राम प्रधान राजन तिवारी द्वारा मेले में कराई गई अच्छी व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं और दूरदराज से आने वाले शिवभक्तों को सहानुभूतिपूर्वक जलाभिषेक कराया जाए, ताकि किसी को परेशानी न हो।निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त व एडीजी सहित सभी अधिकारियों ने लोधेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मानव कल्याण की कामना की।इस मौके पर डीआईजी अयोध्या सोमेंद्र वर्मा, जिलाधिकारी शशांक कुमार त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, सीडीओ असुदन, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट रामनगर पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर, तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय, बीडीओ जितेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत हरपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1358998
Total Visitors
error: Content is protected !!