Naradsamvad

[post-views]

इंस्टाग्राम रील के चक्कर में पांच युवक पहुंचे जेल, मालगाड़ी पर चढ़कर सिगरेट पीते हुए बनाया था वीडियो

रिपोर्ट/विववक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज़ पाने की होड़ में रेलवे संपत्ति से खिलवाड़ करना पांच युवकों को भारी पड़ गया। मालगाड़ी पर चढ़कर सिगरेट पीते हुए रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले पांच युवकों को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट के तहत जेल भेज दिया।बुढ़वल जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट कमांडर रवि कुमार और जीआरपी प्रभारी जयंत दुबे ने बताया कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में कुछ युवक बुढ़वल जंक्शन के पीछे खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर धूम्रपान करते हुए रील बनाते नजर आ रहे थे। मामला संज्ञान में आने के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने साइबर पेट्रोलिंग के जरिए इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच की और आरोपियों की पहचान कर ली।मंगलवार दोपहर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तहसील फतेहपुर क्षेत्र से पांच युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवकों में मो. उमर और मो. फरदीन खान रील बना रहे थे, जबकि तीन अन्य युवक उनकी मदद कर रहे थे।रेल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रेलवे परिसर और ट्रेनों के आसपास इस तरह की गतिविधियां न केवल गैरकानूनी हैं, बल्कि बेहद खतरनाक भी हैं, जिससे जान जाने का खतरा बना रहता है। आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।आरपीएफ और जीआरपी ने आम लोगों, खासकर युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए रेलवे संपत्ति या ट्रेनों के आसपास खतरनाक स्टंट और रील बनाने से बचें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

567281
Total Visitors
error: Content is protected !!