Naradsamvad

[post-views]

बाबा साहेब के विचारों से लेनी चाहिए प्रेरणा : अंगद सिंह

रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी

रामनगर बाराबंकी।क्षेत्र के ग्राम मझौनी में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में बाराबंकी विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने सम्मिलित होकर बाबा साहब भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा बाबा साहेब की जन्म जयंती पर उनके बारे में विचार भी साझा किया।। एमएलसी अंगद सिंह ने कहा कि बाबा साहब के सामाजिक न्याय, समानता व अंत्योदय के आदर्श हम सभी को निरंतर प्रेरित करते हैं। हम सभी को बाबा साहेब की बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए वह उनके विचारों का अनुसरण करना चाहिए। अंजनी अवस्थी ने भी बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक ननकऊ व विशेश्वर ने एमएलसी को बाबा साहब व महात्मा बुद्ध की मोमेंटो व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक हरिश्याम भारती, विश्वेसर गौतम, नंदू ,विनोद, दुलारे, नीलम देवी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

985291
Total Visitors
error: Content is protected !!