Naradsamvad

[post-views]

मानसिक रूप से बीमार युवक लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। थाना क्षेत्र के कस्बा रामनगर से एक मानसिक रूप से बीमार युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया है। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला धमेड़ी-3 निवासी उस्मान उर्फ पप्पू पुत्र हामिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि प्रताप का पुत्र मोहम्मद लाइक (लगभग 25 वर्ष), जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, बीते सोमवार की रात घर से लखनऊ के अमराई गांव, इंदिरा नगर स्थित अपनी बहन के घर जाने के लिए निकला था।बताया जा रहा है कि रास्ते में ही युवक का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। जब परिजनों ने बहन के यहां संपर्क किया तो पता चला कि वह वहां पहुंचा ही नहीं है। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।परिजनों ने घटना की सूचना थाना रामनगर में देकर युवक की तलाश की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक की खोजबीन की जा रही है।यदि किसी व्यक्ति को उक्त युवक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना रामनगर या परिजनों को सूचित करें।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

985288
Total Visitors
error: Content is protected !!