Naradsamvad

[post-views]

रामनगर में अवैध मिट्टी खनन का खेल, ओवरलोडेड डंपरों से सड़कों पर दौड़ रहा खतरा

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी।थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन का बड़ा खेल धड़ल्ले से चल रहा है। खनन माफिया बेखौफ होकर जेसीबी मशीनों से खेतों की उपजाऊ मिट्टी खोदकर उसे बाजार में बेच रहे हैं। मामला ग्राम रामपुरहुल्सा मजरे भैसुरिया का है, जहां पिछले तीन दिनों से लगातार किसान की कृषि योग्य भूमि पर खनन जारी है।स्थानीय लोगों के अनुसार खनन कर्ता रात-दिन जेसीबी लगाकर खेतों को गड्ढों में तब्दील कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मानकों को दरकिनार करते हुए डंपरों में ओवरलोड मिट्टी भरकर हाईवे और गांवों को जोड़ने वाले मार्गों पर तेज रफ्तार से दौड़ाया जा रहा है। इन भारी वाहनों की वजह से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और राहगीरों के लिए गंभीर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोडेड डंपरों की तेज रफ्तार से आए दिन हादसे होने की आशंका बनी रहती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर आंखें मूंदे हुए हैं। लगातार हो रहे इस अवैध खनन से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि किसानों की जमीन भी बर्बाद हो रही है।अब सवाल यह उठता है कि आखिरकार इतने बड़े स्तर पर चल रहे इस अवैध कारोबार पर प्रशासन कब कार्रवाई करेगा या फिर खनन माफिया इसी तरह नियमों को धता बताते रहेंगे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

814559
Total Visitors
error: Content is protected !!