रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अशोकपुर में सोमवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक कृष्ण मुरारी मिश्र और दुर्गेश त्रिपाठी को उनके लंबे शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यापक पवन मिश्रा के नेतृत्व में हुआ।मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल ने दोनों शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह स्वरूप रामचरितमानस भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज की नींव होते हैं और उनके अनुभव से नई पीढ़ी को सही दिशा मिलती है। साथ ही उन्होंने बच्चों को पुस्तकें वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक शरद अवस्थी, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा, बीडीओ जितेंद्र कुमार, एडीओ कृषि डॉ. दलवीर सिंह एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री उमानाथ मिश्रा सहित अनेक शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर सेवानिवृत्त शिक्षकों के कार्यों की सराहना की।समारोह के उपरांत विद्यालय द्वारा “स्कूल चलो” रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन विद्यालय में कराने के लिए जागरूक किया गया।इस अवसर पर संध्या त्रिपाठी, अंजली द्विवेदी, अयोध्या प्रसाद, विवेक शुक्ला, देश दीपक शुक्ला, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, अशेष सिंह, रवि पांडेय सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रोहित त्रिपाठी ने किया, जबकि आयोजक पवन मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।






























