Naradsamvad

[post-views]

प्रयागराज में सौरभ यादव का जलवा, राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल लीग में प्रथम स्थान

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर पीजी कॉलेज के एमए प्रथम सेमेस्टर के छात्र सौरभ यादव (उर्फ दिनेश यादव) ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा प्रयागराज में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग में प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है।इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल रहा। इंचार्ज प्राचार्य प्रो. सुनीत कुमार सिंह ने सौरभ को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।इस अवसर पर प्रो. केके सिंह, प्रो. एचके मिश्र, डॉ. अखिलेश पटेल, डॉ. आजाद प्रताप सिंह, डॉ. विश्वेश कुमार मिश्रा, डॉ. राम कुमार सिंह, डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह, डॉ. सुनीत कुमार, डॉ. अमरजीत सिंह, श्री अवधेश सिंह व श्री राजेश कुमार यादव सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। खेल विभाग के गुरु अरविंद कुमार यादव ने छात्र के मार्गदर्शन में अहम भूमिका निभाई।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

985252
Total Visitors
error: Content is protected !!