Skip to main content

Naradsamvad

महादेवा में परीक्षा परिणाम वितरण समारोह, मेधावियों का हुआ सम्मान

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी

Ad image

रामनगर (बाराबंकी)। तहसील क्षेत्र के महादेवा स्थित श्री लोधेश्वर महादेवा एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य आयुषी शुक्ला ने किया।समारोह के दौरान कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य एवं कक्षाध्यापकों ने विद्यार्थियों को अंकपत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। परीक्षा परिणाम पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान विद्यालय परिसर में बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर बच्चों ने उत्साह के साथ सेल्फी भी ली।विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।प्रधानाचार्य आयुषी शुक्ला ने आगामी शैक्षिक सत्र 2026-27 को लेकर शिक्षकों से और अधिक मेहनत कर छात्रों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावकगण मौजूद रहे।

ALSO READ  भारत ने पाकिस्तान को दिल्ली में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग के लिए भेजा निमंत्रण
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!