Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
UPSSSC लेखपाल परीक्षा के दिन का एक Video Viral हो रहा है🔥  आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम को नोचा, इलाज के दौरान मौत, नगर निगम की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल ! फर्जी गैंगरेप से नाम हटाने के लिए दरोगा ने मांगे 50 लाख 🥺 पीड़ित ने परेशान होकर एंटी करप्शन को शिकायत फिर दरोगा उठा लिया  बाराबंकी में लेट सुषमा देवी फाउंडेशन द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित समाजसेवियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं पत्रकारों को किया गया सम्मानित डीएम ने किया सीएचसी रुदौली का निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश बाराबंकी में भैंस चोर गिरोह का भंडाफोड़..! गांवों में घूम-घूमकर करते थे रेकी, रात में पिकअप से भैंसें पार कर बेच देते थे शातिर !
[post-views]

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बनने पर अवधेश गुप्ता का भव्य स्वागत

रिपोर्ट/रिशु गुप्ता

रामनगर (बाराबंकी)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रामनगर मंडल का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अवधेश गुप्ता उर्फ चच्चू का कस्बा सहादतगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर और फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया। स्वागत समारोह में समर्थकों का उत्साह देखने लायक रहा और विभिन्न स्थानों पर उनका अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अवधेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वह शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभारी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती रही है। वैश्य समाज को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर पार्टी ने उनका सम्मान बढ़ाया है।उन्होंने कहा कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हो जाएं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।इस मौके पर मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मंडल संगठन और अधिक सशक्त होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरे

बाराबंकी : बिजली गुल होने पर घर के बाहर सो रहा था परिवार, तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा — तीन मासूम समेत चार की मौत, पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रही फतेहपुर के झांसा गांव में भोर का दर्दनाक हादसा, चीख-पुकार से दहला इलाका

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1007385
Total Visitors
error: Content is protected !!