Naradsamvad

[post-views]

अधिवक्ताओं की आमसभा में कमेटी का इस्तीफा, एल्डर्स कमेटी कराएगी चुनाव

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। तहसील बार एसोसिएशन का कार्यकाल पूर्ण होने पर सोमवार को आमसभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्तमान कमेटी ने औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया। बैठक के दौरान महामंत्री सुरेश चंद्र मिश्रा ने बीते कार्यकाल का आय-व्यय ब्यौरा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया।आमसभा में अधिवक्ताओं ने संगठन की गतिविधियों और आगामी चुनाव प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान तहसील के अफसरों की वर्षभर की कार्यशैली और कथित मनमानी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा, जिस पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई।बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों के चुनाव की जिम्मेदारी एल्डर्स कमेटी को सौंपी गई। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष राकेश कांत मिश्रा के नेतृत्व में जल्द ही चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। इसके तहत अधिवक्ताओं का वार्षिक शुल्क जमा कराकर मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने पर सहमति जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि नई कमेटी बार एवं अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए उनके मान-सम्मान को प्राथमिकता देगी।इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष शिव प्रकाश अवस्थी, पूर्व महामंत्री प्रद्युम्न कुमार बाजपेई, सुरेश त्रिपाठी, राम कुमार सोनी, चैतन्य नारायण, राम प्रकाश, कमल तिवारी, लव पाठक, गिरजेश शुक्ला, उत्तम सिंह, मान सिंह, अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

760199
Total Visitors
error: Content is protected !!