Skip to main content

Naradsamvad

रामनगर में भाजपा मंडल कार्यकारिणी घोषित, रवि शर्मा महामंत्री बने

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी

राजेश अवस्थी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, क्षत्रिय समाज की भागीदारी पर उठे सवाल

Ad image

रामनगर (बाराबंकी)। भाजपा रामनगर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को मंडल अध्यक्ष विनय प्रकाश मिश्रा ‘रिंकू’ ने की। घोषित कार्यकारिणी में युवा नेता रवि शर्मा को मंडल महामंत्री बनाया गया है, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश अवस्थी को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।मंडल की नई टीम में हंसराज वर्मा को भी महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा अवधेश गुप्ता, अनुराग शुक्ला, अनिल गुप्ता, अंशु देवी और रमेश पाल को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रामरत्ते लोधी, सतीश चंद्र वर्मा, ज्योति, राकेश वर्मा और कृष्ण कुमार वर्मा को मंडल मंत्री नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।भाजपा मंडल की इस नवगठित कार्यकारिणी में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है, हालांकि क्षत्रिय समाज का कोई भी चेहरा शामिल न होने को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर इसे लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

ALSO READ  IMD की स्टडी में खुलासा: उत्तर भारत में बढ़ रही गर्मी और सूखा, दक्षिण भारत में बारिश ज्यादा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!