Naradsamvad

[post-views]

नए सत्र का शुभारंभ: तिलक-माला से हुआ स्वागत, आठवीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। विकास खंड रामनगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर भीखा एवं प्राथमिक विद्यालय में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ बुधवार को उत्साहपूर्वक किया गया। पहले दिन विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं का शिक्षकों ने रोली-चंदन का तिलक लगाकर एवं फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।नए सत्र के पहले दिन विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही, जिससे शिक्षकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बच्चों को मध्याह्न भोजन के अंतर्गत रोटी, छोला, चावल के साथ मिठाई में रसगुल्ला परोसा गया।इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पुष्पलता पाठक ने विद्यार्थियों को अंकपत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर सहायक अध्यापक शैलेंद्र शंकर वर्मा, अनुदेशक अंशिका मिश्रा, शिक्षक वंदना, विपिन कुमार वर्मा व रंजीत कुमार गौतम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

990242
Total Visitors
error: Content is protected !!