रिपोर्ट/विवेक शुक्ला
रामनगर बाराबंकी।स्वर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित अभिनव नाथ त्रिपाठी द्वारा रामनगर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से युवा नेता शिवम तिवारी को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की जानकारी मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।बताया जा रहा है कि शिवम तिवारी लंबे समय से संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और विभिन्न सामाजिक व संगठनात्मक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी सराहनीय रही है। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए ही शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।नियुक्ति के बाद शिवम तिवारी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा।इस मौके पर स्वर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि शिवम तिवारी के नेतृत्व में रामनगर विधानसभा क्षेत्र में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। वहीं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।























