रिपोर्ट/विवेक शुक्ला
रामनगर, बाराबंकी।क्षेत्र के सुरवारी गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन गुरुवार को अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण व प्रार्थना के साथ हुई।प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओम कुमार वर्मा व रा.से.यो. सहायक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में ग्राम लालूपुर में स्लोगन व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। वहीं द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आलोक कुमार राय व सहायक अरविंद कुमार यादव ने भी ग्रामीणों को बेटी शिक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया।बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि अंगद कुमार सिंह ने स्वयंसेवियों को व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन प्रत्याशी डॉ. सुशील कुमार पटेल ने तात्कालिक अभिव्यक्ति प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का मुख्य उद्देश्य लिंगानुपात में सुधार के साथ-साथ बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम में कवि डॉ. कुमार पुष्पेंद्र ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आलोक कुमार राय ने आगामी दिवस की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा डॉ. ओम कुमार वर्मा ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।






























