Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी: विहिप के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, संगठन मजबूती पर जोर।

कार्यकर्ता के गुणात्मक विकास के लिए अभ्यास वर्ग आवश्यक: रवि प्रकाश

रिपोर्ट-विवेक शुक्ला (नारद संवाद न्यूज़)
बाराबंकी। विश्व हिंदू परिषद के दो दिवसीय कार्यकर्ता जिला अभ्यास वर्ग का शुभारंभ शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रवि प्रकाश एवं विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
उद्घाटन सत्र में जिला प्रचारक रवि प्रकाश निराला ने कहा कि कार्य एवं कार्यकर्ता के गुणात्मक विकास के लिए अभ्यास वर्ग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को वैचारिक रूप से सशक्त बनना होगा और हिंदुत्व एवं भारतीयता एक-दूसरे से अलग नहीं हैं। वैचारिक चुनौतियों से निपटने के लिए समाज की सज्जन शक्तियों को जागृत और सशक्त करना जरूरी है।
विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश ने बौद्धिक सत्र में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के उद्देश्य और उसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वहीं विहिप जिला मंत्री राहुल कुमार ने चर्चात्मक सत्र में बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति, संगठनात्मक ढांचे, वार्षिक कार्यक्रमों तथा समाज उत्थान हेतु किए जा रहे सेवा कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामनाथ मौर्य, तुलसीराम चौहान, राजेंद्र जयसवाल, उदय प्रताप, कमलेश शुक्ला, ज्ञानेश्वरी, राहुल, विक्रम, रमाकांत बाजपेई, राहुल वाल्मीकि, सौरभ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

785461
Total Visitors
error: Content is protected !!