Naradsamvad

[post-views]

प्रतिभा सम्मान व विदाई समारोह में छात्रों का उत्साह, मेधावियों को किया सम्मानित

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। गणेशपुर स्थित गायत्री बाल शिक्षा निकेतन में सोमवार को प्रतिभा सम्मान, अंकपत्र वितरण एवं कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। इसके बाद वार्षिक परीक्षा के अंकपत्र वितरित किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और उनके चेहरे आत्मविश्वास से दमकते नजर आए।कक्षा 8 के विद्यार्थियों को दी गई विदाई भावुक क्षणों से भरी रही। जूनियर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सीनियर्स के साथ बिताए पलों को साझा किया। वहीं विदा हो रहे छात्रों ने अपने अनुभव बताते हुए विद्यालय और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।विद्यालय प्रबंधक अवधेश शुक्ला ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला सहित विभिन्न ग्राम प्रधानों व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने छात्रों को सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

791098
Total Visitors
error: Content is protected !!