Naradsamvad

[post-views]

गोबरहा प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव व नवारंभ उत्सव धूमधाम से आयोजित

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। विकास खंड रामनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोबरहा में सोमवार को वार्षिकोत्सव, परीक्षाफल वितरण एवं नवारंभ उत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक अंकुर गिरि ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि नवीन नामांकन एक अप्रैल से प्रारंभ हो चुके हैं, ऐसे में सभी अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन नजदीकी प्राथमिक विद्यालयों में अवश्य कराएं।विशिष्ट अतिथि पर्यावरण प्रेमी मोनू भास्कर ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संदेश दिया।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हनुमंत अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष ललित वर्मा, ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद, ब्लॉक कोषाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष विवेक मिश्र व अरविंद कनोजिया, भाजपा मंडल पदाधिकारी दीपक अवस्थी, अनिरुद्ध अवस्थी, सौरभ वर्मा, अशोक अवस्थी, रामनरेश, अंजुम साधना, मोहिनी, विष्णु वर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवबरन यादव तथा विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेंद्र यादव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक मौजूद रहे।अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं ब्लॉक अध्यक्ष हनुमंत अवस्थी ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने की अपील की।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

838708
Total Visitors
error: Content is protected !!