Naradsamvad

[post-views]

समाजसेवी पं. शिव प्रसाद तिवारी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों का उमड़ा सैलाब

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी के पिता एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी पंडित शिव प्रसाद तिवारी की तेरहवीं संस्कार के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।शुक्रवार को मझौनी गांव स्थित उनके आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक अमरेश शुक्ला, अयोध्या के महंत राजकुमार दास, गोंडा के जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, नित्यानंद शुक्ला ‘बबलू’, नगर पंचायत अध्यक्ष रामनगर रामशरण पाठक, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी, महिला मोर्चा की अलका मिश्रा, सूरतगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेखर हरायण, पूर्व प्रमुख कुंवर आशीष सिंह, समाजसेवी सुनील सिंह ‘सेवक’, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह ‘पप्पू’ एवं पिंटू सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस दौरान सभी ने स्व. शिव प्रसाद तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके समाज सेवा के कार्यों को याद किया। सभा में अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों एवं साहित्यकारों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।उल्लेखनीय है कि रामनगर क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले समाजसेवी पंडित शिव प्रसाद तिवारी का 27 मार्च को आकस्मिक निधन हो गया था, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

985232
Total Visitors
error: Content is protected !!