Naradsamvad

[post-views]

स्कूल में छात्रों को वितरित किए गए हेल्थ प्रोडक्ट

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। अनिका फाउंडेशन द्वारा संचालित चंद्रोदय इंटरनेशनल स्कूल, पिपरी महार में डाबर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से विद्यार्थियों के बीच रियल जूस, ग्लूकोज डी व अन्य हेल्थ प्रोडक्ट का वितरण किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक पेय पदार्थों के प्रति जागरूक करना और उनके स्वास्थ्य व ऊर्जा स्तर को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।विद्यालय के चेयरमैन अनुपम मिश्रा ने डाबर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की अपेक्षा की। उन्होंने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश शुरू हो चुके हैं और कम शुल्क में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

985296
Total Visitors
error: Content is protected !!