Naradsamvad

[post-views]

स्केटिंग व साइकिल से केदारनाथ धाम के लिए निकले दो युवा, भव्य विदाई

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी।नगर में मंगलवार को उत्साह व श्रद्धा का माहौल रहा, जब बुढ़वल स्टेशन निवासी छोटू शर्मा (स्केटिंग) व राहुल तिवारी (साइकिल) ने कस्बा स्थित गायत्री मंदिर से बाबा केदारनाथ धाम तक की कठिन यात्रा का संकल्प लेकर प्रस्थान किया। दोनों श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन के उद्देश्य से यह अनूठी यात्रा कर रहे हैं।यात्रा शुरू होने से पहले गायत्री मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। नगर के गणमान्य लोगों व युवाओं ने माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र पहनाकर दोनों का भव्य स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रविकांत पांडेय, पवन ओझा, मोनू भास्कर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।छोटू शर्मा व राहुल तिवारी का यह कदम साहस, दृढ़ संकल्प व आस्था का परिचायक है। स्केटिंग व साइकिल से केदारनाथ जैसी दुर्गम यात्रा पर निकलना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।नगरवासियों ने दोनों युवाओं की सुरक्षित व सफल यात्रा की कामना करते हुए बाबा केदारनाथ से प्रार्थना की कि उनकी यात्रा मंगलमय हो और वे सकुशल लौटकर रामनगर का नाम रोशन करें।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

985336
Total Visitors
error: Content is protected !!