रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड रामनगर के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक बुधवार को रामनगर डिग्री कॉलेज के सांस्कृतिक कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार और विभिन्न गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया गया।जिला अध्यक्ष रामनाथ मौर्य ने कहा कि सेवा बस्तियों तथा धर्मांतरण व मतांतरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में सेवा कार्य स्थायी रूप से संचालित किए जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।जिला मंत्री राहुल कुमार ने आगामी बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और परिषद के शिक्षा वर्गों के आयोजन पर चर्चा की। साथ ही सीता नवमी के कार्यक्रमों को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से अभ्यास वर्ग अत्यंत आवश्यक हैं और सामाजिक समरसता को बढ़ाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा ने की। इस दौरान जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद शुक्ला, प्रखंड उपाध्यक्ष दिव्य प्रकाश, रामप्रताप मिश्रा, मातृशक्ति संयोजक डॉ. सुमन, रामावती वर्मा, दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजिका सोनम शुक्ला, बजरंग दल जिला सहसंयोजक विनय वर्मा, विनय मिश्रा, विनोद शर्मा, त्रिभुवन मौर्य, शिवम, आशुतोष दुबे, दिलीप दीक्षित, देवकी पाल, करन, राम कैलाश यादव, चांदनी गौतम, समीक्षा और शिवांकी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।































