रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी
रामनगर बाराबंकी।विधानसभा रामनगर के ग्राम अमलोरा में रामनगर विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा ने कैलाश मार्केट के पास विधायक निधि से हो रहे बरसाती नाले के निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। श्री वर्मा नल हो रहे नाली निर्माण में गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य कराए जाने के लिए भी संबंध को सख्त निर्देश दिए। लल्लन वर्मा ने कहा कि यह नाला क्षेत्र के कई गांवों के पानी की निकासी का मुख्य मार्ग है, जिसका निर्माण जनसुविधा और जलभराव की समस्या को देखते हुए कराया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता को बारीकी से देखा और संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि कार्य पूरी पारदर्शिता और मजबूती के साथ समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। श्री वर्मा ने आगे कहा कि विकास की गति रुकेगी नहीं, हर गांव को बेहतर बुनियादी ढांचा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।































