Naradsamvad

[post-views]

किसान के बेटे अभिषेक वर्मा बने आयकर अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी

रामनगर बाराबंकी।तहसील क्षेत्र के करंधा गांव के निवासी अभिषेक वर्मा ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर आयकर विभाग में आयकर अधिकारी के पद पर चयनित होकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल है और बधाइयों का तांता लग गया।अभिषेक वर्मा, किसान ओमप्रकाश वर्मा के पुत्र हैं। साधारण परिवार से आने के बावजूद उन्होंने अपने मजबूत इरादों और निरंतर प्रयास से यह मुकाम हासिल किया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा युगनिर्माण इंटर कॉलेज, हरख से हुई, जबकि माध्यमिक शिक्षा साईं इंटर कॉलेज, लखपेड़ा बाग, बाराबंकी से पूरी की।आगे की तैयारी के लिए अभिषेक प्रयागराज गए, जहां उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हुए कठिन परिश्रम किया और अंततः सफलता प्राप्त की। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ बुआ-फूफा को दिया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की।अभिषेक की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लगन और मेहनत हो, तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

798733
Total Visitors
error: Content is protected !!