
एडिटर जर्नलिस्ट के के शुक्ल रामनगर, बाराबंकी। जनपद के सुप्रसिद्ध तीर्थपुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं दर्शन किया। स्थल लोधेश्वर महादेव धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं दर्शन किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी भी उपस्थित रहीं।
मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस महानिदेशक ने पूजन के दौरान प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। महाशिवरात्रि के अवसर पर धाम में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर एडीजी जोन प्रवीण कुमार,जिला अधिकारी शशांक कुमार त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, एडिशनल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत, थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे, महादेवा चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडे, तहसीलदार विपुल सिंह, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी सहित अनेक प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कमांडो दल और सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। पार्किंग, यातायात नियंत्रण तथा मंदिर परिसर में प्रवेश-निकास की समुचित व्यवस्था की गई थी। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिए।
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर लोधेश्वर महादेव धाम में उमड़ी श्रद्धा की भीड़ ने एक बार फिर इसकी धार्मिक महत्ता को रेखांकित किया।































