Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

इलाज में लापरवाही का आरोप, संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। थाना क्षेत्र के महादेवा चौकी अंतर्गत एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, ग्राम रतनपुर निवासी मुकेश की 35 वर्षीय पत्नी संजू देवी की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए सूरतगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें घर वापस ले आए।बताया जाता है कि मंगलवार को परिजन निजी वाहन से संजू देवी को इलाज के लिए रामनगर ला रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मृतका के भाई सर्वेश यादव पुत्र पहलवान, निवासी ग्राम दौलतपुर (मोहम्मदपुर खाला) मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर समय से दवा-इलाज न कराने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1359001
Total Visitors
error: Content is protected !!