Naradsamvad

[post-views]

श्री नीलकंठ फैमिली ढाबा का हुआ शुभारंभ, पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

रिपोर्ट/नारद संवाद एजेंसी

रामनगर (बाराबंकी): तहसील क्षेत्र में गोंडा–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौकाघाट के समीप शुक्ला फिलिंग सेंटर के पास श्री नीलकंठ फैमिली ढाबा का शुभारंभ पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।इस अवसर पर पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस प्रकार की बेहतर सुविधाओं वाले प्रतिष्ठानों की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नीलकंठ फैमिली ढाबा के खुलने से न केवल आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर भोजन और बैठने की सुविधा मिलेगी, बल्कि इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसे स्थानों की जरूरत है जहां परिवार के साथ लोग स्वच्छ वातावरण में बैठकर भोजन कर सकें।उन्होंने यह भी कहा कि छोटे-छोटे मांगलिक कार्यक्रमों, पारिवारिक आयोजनों और बैठकों के लिए भी यह स्थान क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।नीलकंठ फैमिली ढाबा के प्रबंधक एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रवेश कुमार शुक्ला (नानमून) ने कहा कि ढाबे में आने वाले ग्राहकों की सुविधा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यहां स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि ढाबे में पाककला में निपुण लोगों को रोजगार का अवसर भी दिया जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं को काम मिल सकेगा।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, अनिल अवस्थी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश अवस्थी, प्रधान भूलन अवस्थी, प्रधान उमेश मिश्रा, अमरेश शुक्ला, रामशंकर वर्मा, निरंकार त्रिवेदी, विवेक शुक्ला, विशाल अवस्थी, अंजनी अवस्थी, नीरज शुक्ला, पिंटू शुक्ला, चैतन्य नारायण चालू, चंद्र प्रकाश चौरसिया, ज्ञानेंद्र वर्मा सहित कई संभ्रांतजन मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

678846
Total Visitors
error: Content is protected !!