
समाजसेवा और जनसंपर्क से बढ़ी लोकप्रियता, टिकट की दावेदारी भी मजबूत
जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर अंतर्गत चौकाघाट रेलवे स्टेशन क्षेत्र में स्वर्गीय राजेंद्र मिश्रा के निवास स्थान पर समाजसेवी एवं भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित द्वारा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। यह कार्यालय विधानसभा रामनगर 267 क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आम जनता के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, गणेशपुर मोड़ के पास अतुल मिश्रा ने भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित को पार्टी कार्यालय निर्माण हेतु अपना परिसर उपलब्ध कराया है। भवन की पेंटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा भवन के ऊपर ‘भारतीय जनता पार्टी कार्यालय’ भी लिख दिया गया है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और शीघ्र ही कार्यालय पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा। कार्यालय तैयार होने के बाद गौरीकांत दीक्षित स्वयं इसका उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात यही कार्यालय क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए प्रमुख केंद्र बनेगा।
गौरीकांत दीक्षित ग्राम पंचायत अमोली कला के निवासी हैं और विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कड़ाके की ठंड में हजारों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इसके अतिरिक्त वे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और लोगों की हरसंभव सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।
लगातार जनसंपर्क, सेवा कार्यों और संगठनात्मक सक्रियता के कारण रामनगर विधानसभा 267 में उनकी लोकप्रियता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि गौरीकांत दीक्षित भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। क्षेत्र में बन रहा यह नया कार्यालय उनकी सक्रियता और संगठन को मजबूत आधार प्रदान































