Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

सीएमएस जूनियर हाई स्कूल के वार्षिकोत्सव का विधायक प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन, बोले- बच्चे ही राष्ट्र का भविष्य

रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर विधानसभा क्षेत्र के सूरतगंज ब्लॉक स्थित सीएमएस जूनियर हाई स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि व सपा प्रदेश सचिव लल्लन वर्मा ने फीता काटकर किया।कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों व छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। देशभक्ति गीत, नृत्य व नाटक के माध्यम से भारतीय संस्कृति और संस्कारों की झलक प्रस्तुत की गई। वहीं कवि सम्मेलन के माध्यम से साहित्यिक रसधारा भी प्रवाहित हुई, जिसने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।मुख्य अतिथि लल्लन वर्मा ने कहा कि विद्यालयों में इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभाएं निखरकर सामने आती हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और सद्भाव का संदेश भी देते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे ही राष्ट्र का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है।इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक चौधरी चरण सिंह एवं प्रधानाचार्य के नेतृत्व में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रबंध समिति व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, अभिभावक व शिक्षक मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1458764
Total Visitors
error: Content is protected !!