Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

क्षेत्र के विकास और शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करेंगे” – चौधरी रेहान का संकल्प

हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहने का दावा, शरीफ़ाबाद में जनसेवा को बनाया लक्ष्य

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा।
शरीफ़ाबाद (खोहली)/सुबेहा।
नगर पंचायत सुबेहा से सटी ग्राम पंचायत शरीफ़ाबाद (खोहली) में सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे चौधरी रेहान ने इस बार पंचायत की जनता की सेवा को अपना प्रमुख लक्ष्य बताया है। उनका कहना है कि वह राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा के उद्देश्य से आगे आए हैं। चौधरी रेहान को क्षेत्र में एक शिक्षित, कर्मठ, जुझारू और ईमानदार व्यक्ति के रूप में देखा जाता है, जो रात-दिन लोगों के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। वह लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और आशीर्वाद मांगते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का भरोसा जता रहे हैं।
उन्होंने ग्राम पंचायत के मुख्य मुद्दों—बेहतर शिक्षा व्यवस्था, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती, युवाओं के लिए खेलकूद सुविधाओं का विकास, साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था, सड़कों और नालियों का सुधार, पेयजल की उपलब्धता तथा धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण—को प्राथमिकता में शामिल किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चाहे सड़क की साफ-सफाई का मामला हो, मंदिर का सौंदर्यीकरण हो या किसी परिवार में शादी-विवाह का अवसर, चौधरी रेहान स्वयं को परिवार का सदस्य मानकर सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत शरीफ़ाबाद के सर्वांगीण विकास हेतु वह मुख्य मुद्दों में सरकारी योजनाओं को ज़्यादा से ज़्यादा अपने क्षेत्र में लाना, आवारा पशुओं से छुटकारा(उनके लिए गौशाला का निर्माण) , वृद्धो का विशेष सम्मान व देखभाल, युवाओं को यथा संभव रोजगार,सभी धर्मों के सम्मान के साथ धार्मिक उत्सवों में सहयोग व सहभागिता ,आपसी भाईचारा के साथ 24×7 तत्पर रहेंगे और जनसहभागिता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1422617
Total Visitors
error: Content is protected !!