Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

सड़क हादसा- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दोपहर में बड़ा हादसा-टायर फटने से पलटी बोलेरो, 3 की मौत, कई घायल!

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा
बाराबंकी। जनपद के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में 1 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1:40 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे के प्वाइंट संख्या 19.7 से 19.8 के बीच बोलेरो वाहन संख्या UP42AK8226 का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन लखनऊ से कुमारगंज (अयोध्या) की ओर जा रहा था।
हादसे की सूचना मिलते ही लोनी कटरा थाने की पुलिस टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी गोसाईगंज भेजा गया।
इस दुर्घटना में बाबू राम (पुत्र बचऊ), रेखा (पत्नी रंग बहादुर) और शांति (पत्नी बलिराम) की मृत्यु हो गई। वहीं घायल होने वालों में वंशबहादुर यादव (पुत्र गया प्रसाद), निर्मला (पत्नी वंश बहादुर), श्यामकली (पत्नी करमचंद), इंद्रपति (पुत्र रामप्रसाद), सियालाल (पत्नी भवानीफेर), पराना (पत्नी सियालाल) और अजीत कुमार (पुत्र राम यज्ञ) शामिल हैं। सभी घायलों को गंभीर स्थिति को देखते हुए आगे उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।
घायल और मृतक सभी अयोध्या जनपद के इनायतनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई करते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टायर फटना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

ALSO READ  उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 मेडिकल ऑफिसर्स को दिया लेवल-5 ग्रेड का प्रमोशन, कई अधिकारियों की नई तैनाती

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1625162
Total Visitors
error: Content is protected !!