Naradsamvad

[post-views]

रामनगर के नथना पुल के पास सोनालिका ट्रैक्टर से भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

सोनालिका ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत।

रामनगर नथना पुल के पास सड़क हादसा, सोनालिका ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत
रामनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को दोपहर करीब 2:00 बजे जब पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर पहुंचा तो भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों में हाहाकार मच गया और महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे मोहल्ले में चीख-पुकार का माहौल रहा। होली का त्योहार इस परिवार के लिए मातम में बदल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर के मोहल्ला धमेड़ी निवासी गौरी शंकर यादव पुत्र सहज राम यादव सोमवार की रात किसी आवश्यक कार्य से मरकामऊ की ओर बाइक से जा रहे थे। वह मोटरसाइकिल संख्या यूपी 41 ए जेड 0428 से यात्रा कर रहे थे। नथना पुल के पास पहुंचते ही आलू लादकर आ रहे नीले रंग के सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गौरी शंकर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।


चालक गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस के कब्जे में

घटना के बाद ट्रैक्टर का आलू उतरवाया गया। इसके पश्चात रामनगर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी रामनगर अनिल कुमार पांडे ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मंगलवार को शव घर पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का करुण क्रंदन सुनकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

839764
Total Visitors
error: Content is protected !!