Naradsamvad

[post-views]

पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह की अगुवाई में शिरडी साईं हॉस्पिटल के सामने बाहुबली विधायक अभय सिंह का जोरदार स्वागत

बाहुबली विधायक अभय सिंह का स्वागत करते पूर्व ब्लाक प्रमुख राजन सिंह

रामनगर बाराबंकी। जनपद बाराबंकी की रामनगर तहसील अंतर्गत लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शिरडी साईं हॉस्पिटल के सामने  अयोध्या गोसाईगंज के बाहुबली विधायक अभय सिंह का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विधायक के आगमन से पूर्व ही लोग फूल-मालाएं और मोमेंटो लेकर स्वागत के लिए खड़े रहे।

जैसे ही विधायक अभय सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, समर्थकों ने नारेबाजी कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि विवेक सिंह, मोनू सिंह, भाजपा नेता प्रवेश कुमार शुक्ला, आरके शुक्ला, चंद्र प्रकाश मिश्रा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, रणंजय सिंह, अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोगों ने विधायक को माला पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान व्यक्त किया तथा उनके नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

स्वागत समारोह के उपरांत विधायक अभय सिंह सहित सभी अतिथि शिरडी साईं हॉस्पिटल के अंदर पहुंचे, जहां उनके लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। अस्पताल परिसर में उपस्थित लोगों ने आपसी संवाद किया और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान विधायक अभय सिंह ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि विधायक द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है और आगे भी सभी लोग मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और समर्थन का माहौल बना रहा।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

846521
Total Visitors
error: Content is protected !!