Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
मॉडल कृषि फार्म में कृषि मंत्री का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और संसाधन प्रबंधन पर सख्त निर्देश बाराबंकी के हिन्द मेडिकल कॉलेज में छिड़ा ‘वर्चस्व’ का संग्राम: पूर्व अध्यक्ष और चेयरपर्सन को गेट पर बाउंसरों ने रोका, तख्तापलट का आरोप! प्रसिद्ध हाजी वारिस अली शाह की दरगाह देवां में होली न खेले जाने की अटकलों पे लगा विराम,,बोले पूर्व अध्यक्ष नई कमेटी पूर्व की तरह करेगी भव्य आयोजन। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह की अगुवाई में शिरडी साईं हॉस्पिटल के सामने बाहुबली विधायक अभय सिंह का जोरदार स्वागत बुढ़वल चौराहे पर बड़ा हादसा टला, नींद की झपकी से पलटी ट्रेलर क्षेत्र के विकास और शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करेंगे” – चौधरी रेहान का संकल्प
[post-views]

प्रसिद्ध हाजी वारिस अली शाह की दरगाह देवां में होली न खेले जाने की अटकलों पे लगा विराम,,बोले पूर्व अध्यक्ष नई कमेटी पूर्व की तरह करेगी भव्य आयोजन।

 

नारद संवाद न्यूज़बाराबंकी में हाजी वारिस अली शाह की विश्वप्रसिद्ध दरगाह पर करीब 120 वर्षों से चली आ रही पारंपरिक होली को लेकर बना संशय समाप्त हो गया है। इस वर्ष भी होली का आयोजन पूर्व परंपरा के अनुसार फूलों और गुलाल से किया जाएगा। करीब 40 वर्षों से जुलूस का नेतृत्व कर रही वारसी होली समिति द्वारा आयोजन से किनारा किए जाने के बाद कार्यक्रम को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने नई कमेटी का गठन कर आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। कमेटी अध्यक्ष पंडित अवध किशोर मिश्रा ने बताया कि होली जुलूस सुबह 9 बजे कौमी एकता गेट से रवाना होकर निर्धारित मार्गों से होते हुए दोपहर 12:10 बजे दरगाह परिसर पहुंचेगा, जहां फूलों और गुलाल से होली खेली जाएगी। 12:45 बजे जुलूस का समापन होगा। आयोजकों ने लोगों से शांति, आपसी भाईचारे और स्वेच्छा से होली खेलने की अपील की है। वहीं पूर्व अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि वृद्ध होने के चलते अब यह जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंपी गई है जिससे ऊर्जावान नौजवान अब इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे ,,जो लोग यह भ्रम फैला रहे है कि देवां में खेली जानी वाली ऐतिहासिक होली नहीं होगी वे गैरजिम्मेदाराना हरकत कर रहे हैं ऐसा कुछ नहीं है आयोजन पूर्व की ही भांति निरंतर चलता रहेगा यह कौमी एकता का प्रतीक है जहां दूर दूर से लोग सम्मिलित होने आते हैं ।

 

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

635021
Total Visitors
error: Content is protected !!