Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मीठे की दुकान में निकाला सांप, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई, वन विभाग के कर्मियों ने रेस्क्यू कर पकड़ा सांप ! कार्यालय खुलते ही बंद, शाम होते ही धड़ल्ले से मिट्टी खनन विकासखंड रामनगर में शनिवार को संयुक्त विकास आयुक्त मंडल अयोध्या राजेश कुमार झां का औचक निरीक्षण महज फाइलों और रजिस्टरों के अवलोकन तक सिमटकर रह गया। विधानसभा रामनगर के ग्राम सैदनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कैंप आयोजित ! बाराबंकी में पिछले 5 वर्षों के वृक्षारोपण की निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग ! विकासखंड रामनगर में स्थायी बीडीओ की तैनाती नहीं होने से ब्लॉक की व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही!
[post-views]

खेत की सिंचाई के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से दो किसानों की मौत!

पत्रकार राहुल पंडित बाराबंकी।
बाराबंकी। जनपद के असंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रतौली गांव में खेत की सिंचाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से 48 वर्षीय रामप्रसाद और 50 वर्षीय साहब पाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों के अनुसार रामकुमार पाल अपने परिवार के ही साहब प्रसाद पाल के साथ खेत में सिंचाई करने गए थे। इसी दौरान पास खड़े विद्युत पोल में करंट उतर आया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार रामसनेहीघाट की मौजूदगी में शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते विद्युत विभाग द्वारा लाइन की जांच कर ली जाती तो यह हादसा टल सकता था। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

Ad image

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1481076
Total Visitors
error: Content is protected !!