Naradsamvad

[post-views]

ड्यूटी पर लौट रहे रेलवे कर्मी का अपहरण! एक लाख की फिरौती मांगने से मचा हड़कंप

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब ड्यूटी पर लौट रहे एक रेलवे कर्मचारी के अपहरण की आशंका सामने आई। परिजनों ने मोबाइल फोन के जरिए एक लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।थाना क्षेत्र के ग्राम ठेकेदार पुरवा मजरे सिसौंडा निवासी गनेश प्रसाद के अनुसार उनका पुत्र बेंगलुरु स्थित क्रांतिवीर रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू के पद पर तैनात है। वह 21 फरवरी को छुट्टी लेकर गांव में आयोजित अखंड रामायण पाठ में शामिल होने आया था। 28 फरवरी की शाम करीब आठ बजे वह बुढ़वल रेलवे स्टेशन से आनन्द बिहार एक्सप्रेस द्वारा बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ था।परिजनों के मुताबिक, देर रात तक उसकी फोन पर बातचीत होती रही, लेकिन उसके बाद अचानक मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। रविवार दोपहर करीब तीन बजे दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अपहर्ता बताते हुए कहा कि उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया है और उसे सकुशल छोड़ने के लिए एक लाख रुपये तत्काल बताए गए मोबाइल नंबर पर भेजने होंगे। साथ ही बार-बार फोन न करने की चेतावनी भी दी गई।अचानक आई इस धमकी भरी कॉल से परिवार में कोहराम मच गया। पिता गनेश प्रसाद ने तत्काल रेलवे अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। कॉल डिटेल और संबंधित मोबाइल नंबरों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं परिजन अपने बेटे की सकुशल वापसी की दुआ कर रहे हैं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

835614
Total Visitors
error: Content is protected !!