Naradsamvad

[post-views]

हाइवे पर पलटी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो घंटे जाम से जूझते रहे राहगीर

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। थाना क्षेत्र में रविवार शाम बांदा-बहराइच मार्ग पर गन्ना लादकर जरवल चीनी मिल जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद हाइवे पर गन्ना बिखर गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक लोग जाम की समस्या से जूझते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया।जानकारी के अनुसार, गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जरवल मिल की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन थाना रामनगर क्षेत्र के हाइवे स्थित ग्राम दुर्गापुर मोड़ के निकट पहुंचा, अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉली सड़क पर पलट गई। ट्रॉली पलटते ही उस पर लदा गन्ना सड़क पर फैल गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। देखते ही देखते हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्री देर तक अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सत्रोहन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ कांस्टेबल सुजीत, पुनीत, अनूप और अमित भी मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क किनारे करवाया, इसके बाद मजदूरों की मदद से बिखरे गन्ने को हटवाने का कार्य शुरू कराया।करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद हाइवे से गन्ना पूरी तरह हटाया जा सका और यातायात सामान्य हो पाया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि ओवरलोडिंग से बचें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

859513
Total Visitors
error: Content is protected !!