Naradsamvad

[post-views]

साइकिल से केदारनाथ-पशुपतिनाथ की यात्रा पर निकले आदित्य

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर के युवक ने दिया सनातन संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

रामनगर, बाराबंकी। आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का अनूठा उदाहरण रविवार को रामनगर कस्बे में देखने को मिला। कस्बे के पंचमुखी हनुमान मंदिर से 22 वर्षीय आदित्य राजपूत ने भगवान शिव की पावन नगरी केदारनाथ धाम, नेपाल स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर और मुक्तिधाम तक की धार्मिक साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। युवक के इस साहसिक और धार्मिक संकल्प को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।रविवार सुबह पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा पाठ के बाद यात्रा शुरू हुई। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। आदित्य ने भगवान हनुमान और भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर यात्रा प्रारंभ की। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत और उत्साहवर्धन किया।आदित्य ने बताया कि यह यात्रा केवल साहसिक अभियान नहीं, बल्कि आध्यात्मिक अनुभूति और सनातन धर्म के प्रति आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि साइकिल से लंबी यात्रा का उद्देश्य युवाओं को धार्मिक स्थलों से जोड़ना, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करना है।उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान वह उत्तराखंड स्थित बाबा केदारनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद नेपाल पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे तथा मुक्तिधाम में पूजा-अर्चना करेंगे।इस मौके पर उनके पिता देवीशरण ने बेटे के संकल्प को क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया। व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडेय, पवन ओझा, गौ सेवक निखिल पांडेय समेत अन्य लोगों ने आदित्य को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं का धर्म और संस्कृति से जुड़ना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।यात्रा के शुभारंभ के समय समर्थकों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने आदित्य की सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना करते हुए उन्हें विदा किया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

937060
Total Visitors
error: Content is protected !!