Naradsamvad

[post-views]

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

रिपोर्ट/नारद संवाद एजेंसी

रामनगर (बाराबंकी)। तहसील सभागार रामनगर में शनिवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, एसडीएम आनंद कुमार तिवारी समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए डीएम ने 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराकर लोगों को राहत दिलाई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डीएम ने कहा कि जिन मामलों में तत्काल राहत संभव हो, उनका समाधान उसी समय किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।कार्यक्रम के दौरान ग्राम अमोलीकला निवासी रमाकांत सिंह व पुरैना की झिन्ना की खतौनी में हुई लिपिकीय त्रुटि को मौके पर ही ठीक कराया गया। वहीं ग्राम गर्री निवासी सुशील कुमार व अंकुल के मामले में बालिग होने के बावजूद नाबालिग दर्ज होने की गलती को भी तुरंत सुधार कर संशोधित खतौनी उपलब्ध कराई गई।ग्राम भौसुरिया की रामवती को पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटकना पड़ रहा था, जिस पर डीएम के हस्तक्षेप से कुछ ही मिनटों में प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। कुशबेहटा निवासी रोहित की राशन कार्ड में यूनिट न बढ़ने की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी को मौके पर बुलाकर आवश्यक कार्रवाई कराई गई।डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी को कम से कम 10 टीमें गठित कर तत्काल फील्ड में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी टीमें स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें और शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।समाधान दिवस के तहत जनपद की सभी तहसीलों में कुल 486 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 52 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

897684
Total Visitors
error: Content is protected !!