Naradsamvad

[post-views]

सड़क हादसे में घायल महिला की मौत, कार्रवाई की मांग पर रुका अंतिम संस्कार

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद देर शाम अंतिम संस्कार कराया गया।ग्राम अशोकपुर चाचू सराय निवासी राजरानी बीते 5 मई को खेत की ओर जा रही थीं। बताया जाता है कि हाईवे से गांव जाने वाले मार्ग पर नहर के पास खेतों के निकट पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन गंभीर हालत में राजरानी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत नाजुक होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया, जहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने दोषी बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया और तत्काल मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद देर शाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार कराया गया।कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश कर रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

933427
Total Visitors
error: Content is protected !!