Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

तहसील बार एसोसिएशन चुनाव: शिव प्रकाश अवस्थी अध्यक्ष, कमला पति तिवारी महामंत्री बने

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर शिव प्रकाश अवस्थी और महामंत्री पद पर कमला पति तिवारी ने जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष तृतीय पद पर देवकली प्रसाद विजयी घोषित किए गए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा और विजेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।बुधवार को हुए मतदान में कुल 137 अधिवक्ताओं में से 136 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसके बाद मतगणना कर देर शाम परिणाम घोषित किए गए।चुनाव अधिकारी राकेश कांत मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर शिव प्रकाश अवस्थी को 84 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मान सिंह को 48 मत मिले। अवस्थी ने 36 मतों के अंतर से जीत हासिल की।महामंत्री पद पर कमला पति तिवारी को 67 मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी सुरेश कुमार त्रिपाठी को 37 तथा आनंद कुमार सिंह को 30 मत प्राप्त हुए। तिवारी ने 30 मतों से विजय दर्ज की।उपाध्यक्ष तृतीय पद के चुनाव में देवकली प्रसाद को 82 मत मिले, जबकि पुनीत कुमार को 53 मत प्राप्त हुए। देवकली प्रसाद ने 29 मतों के अंतर से जीत हासिल की।इससे पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बीडी खान, उपाध्यक्ष प्रथम पद पर गिरजेश कुमार, उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर चैतन्य नारायण, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर अरुण कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर हंसराज तथा कोषाध्यक्ष पद पर गुरुदेव मिश्र निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।सदस्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदों पर भी कई अधिवक्ताओं का निर्विरोध चयन हुआ। इनमें राम कुमार मिश्रा, बृजेश कुमार पाण्डेय, अरविन्द कुमार तिवारी, ललित कुमार त्रिपाठी, महेश कुमार सिंह और चन्दनमणि तिवारी शामिल हैं।चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने में एल्डर्स कमेटी के सदस्य राम कुमार सोनी, सुनील सिंह, गौरीशंकर तिवारी और मानिक चंद्र का विशेष सहयोग रहा।

ALSO READ  दिवाली और अयोध्या दीपोत्सव के लिए बाराबंकी पुलिस अलर्ट, भारी वाहनों के रूट बदले
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!