Naradsamvad

[post-views]

चन्दीपुर में आग से कई परिवारों की गृहस्थी राख

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

छप्परनुमा घरों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

रामनगर, बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दीपुर में शनिवार शाम अचानक लगी आग से कई परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग लगने से छप्परनुमा घरों और बंगले में रखा घरेलू सामान, पशुओं का चारा, कई बोरी गेहूं, ट्रॉली के टायर, इंजन समेत अन्य सामग्री जल गई। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।जानकारी के अनुसार गांव निवासी सिद्धनाथ, दिनेश, सहजराम और विनोद के छप्परनुमा घरों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची लपटों के साथ धुआं फैलने लगा। आग की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग की चपेट में आने से घरों में रखा घरेलू सामान, अनाज, पशुओं का चारा और कृषि कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री पूरी तरह जल गई। पीड़ित परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।घटना की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लेते हुए जांच-पड़ताल की। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

933487
Total Visitors
error: Content is protected !!