Naradsamvad

[post-views]

शिहाली गंगौला के हनुमान मंदिर बाबा तालाब में राम कथा का शुभारंभ

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। क्षेत्र के शिहाली गंगौला स्थित हनुमान मंदिर बाबा तालाब परिसर में शुक्रवार से श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्ति रस में सराबोर हो गए।कथा व्यास चन्द्रशेखर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि राम नाम अविनाशी है। संसार में चाहे कितने भी परिवर्तन हो जाएं, लेकिन राम नाम की महिमा सदैव बनी रहती है। उन्होंने कहा कि राम से बड़ा राम का नाम है और इसकी महिमा दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।उन्होंने बताया कि राम नाम जीवन का आधार है और यही सबसे बड़ा मंत्र है। भगवान शिव भी निरंतर राम नाम का जाप करते हैं। संसार की समस्त शक्तियां सूर्य, चंद्रमा, अग्नि और वायु सब राम नाम में समाहित हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक हर संस्कार में राम नाम का विशेष महत्व रहता है।कथा व्यास ने कहा कि श्रीराम और भगवान शिव एक-दूसरे में समाहित हैं। राम नाम को शिव का महामंत्र बताते हुए उन्होंने इसे मोक्ष का मार्ग बताया। उनके प्रवचन से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।इस दौरान बाबा गनेशी दास जी महाराज, बाबा जगन्नाथ जी महाराज, बाबा श्यामपुरी जी महाराज, रामचंद्र दास जी महाराज, काशीराम, हिमांशु वर्मा, भोला वर्मा, मन्नू वर्मा, आदित्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

895756
Total Visitors
error: Content is protected !!